अररिया: रामपुर बुद्धेश्वरी में दहेज के लिए ननद बनी हैवान, गर्म पानी डालकर जलाकर मारने की कोशिश
Araria, Araria | Feb 16, 2025 अररिया के बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर बुद्धेश्वरी में एक विवाहिता को मायके पक्ष के लोगों द्वारा एक लाख रुपए नगद और पलंग देने की मांग पूरी नहीं करने पर पति और नंनद द्वारा जान से मारने की नीयत से शरीर पर खोलता हुआ गर्म पानी डाल देने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे महिला गंभीर रूप से झूलस गई।