झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर मंगलवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड सभागार में प्रमुख गौतम कु. रवानी व BPO डेविड गुड़िया ने मनरेगा लाभुक व मजदूरों को सम्मानित किया। बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मनरेगा के तहत आम बागवानी के सफल लाभुक व मनरेगा के विभिन्न योजनाओं में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले मजदूरों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।