कोंडागांव: फरसगांव नगर में अस्पताल चौक के पास स्थित डिवाइडर से निकली चिंगारी, करंट फैलने की आशंका से दहशत
फरसगांव नगर के अस्पताल चौक स्थित मंसा ठेला के सामने मंगलवार को नेशनल हाईवे के लोहे के डिवाइडर से चिंगारी निकलने के कारण करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। युवाओं ने सतर्कता बरतते हुए लोगों को डिवाइडर से दूर रहने की सलाह दी है। मामले की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है और जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।