भिनाय: केकड़ी शहर थाना पुलिस ने 4 साल से फरार टॉप-10 मादक पदार्थ तस्कर सुमाराम ऊर्फ सुमेर चौधरी को गिरफ्तार किया
Bhinay, Ajmer | Aug 8, 2025 केकड़ी शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे चार साल से फरार टॉप 10 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया।आरोपी वर्ष 2021 में अल्टो कार से 45 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था।विशेष अभियान में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जोधपुर से दबोचा।आरोपी सुमाराम उर्फ सुमेर चौधरी सुरपुरा कल्ला निवासी है।