भोरे: लक्ष्मी चौक गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, ₹2 लाख की रंगदारी मांगी, दोनों तरफ से मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव में अपनी निजी जमीन में निर्माण कार्य कर रहे एक युवक के साथ मारपीट करने और दो लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित नीरज कुमार राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही दूसरे पक्ष से पीड़ित प्रेमशिला देवी ने भी मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।