डुमरांव: डुमरांव में बदले मौसम से किसानों की बढ़ी चिंता, फसल बचाने की सलाह, बूंदाबांदी से गुणवत्ता पर असर संभव
Dumraon, Buxar | Apr 8, 2026 डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की सुबह 9 बजे अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादलों की मौजूदगी से खेतों में तैयार पड़ी गेहूं, मसूर और सरसों की फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। कई क्षेत्रों में गेहूं की कटनी पूरी नहीं हो सकी है, जिसके कारण किसानों की उपज खेतों में ही पड़ी हुई है।