जैतपुर: मंदिर से लौटते परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की मौत
अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा स्थित मौहारी दाई मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कोदवार कला निवासी रेखा यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, दामाद और एक वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हो गए। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में सोमावर सुबह 8 बजे से जुटी है।