उधवा: उत्तर पलाशगाछी पंचायत में बंधकों को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर हमला मामले में दो आरोपित गिरफ्तार,भेजा गया जेल
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत आजुल टोला में बीते दिनों बंधकों को छुड़ाने गयी पुलिस टीम पर पथराव व हमला मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित फरजुल शेख एवं तोफाजुल शेख को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।