झालरापाटन: खारखेड़ा गांव में चूला जलाते समय पेट्रोल ने पकड़ी आग, 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे
झालावाड़ की सीमावर्ती खरखेड़ा गांव में चूला जलाते समय पेट्रोल के आग पकड़ने से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि गांव का चंद्र सिंह पेट्रोल की कैन से पेट्रोल निकाल कर चूल्हा जलाने की कोशिश कर रहा था, उसी समय अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली।