हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में घर पर काम करते समय एक सख्स को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में बीती रात घर पर काम करते समय एक शख्स को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर शख्स को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने से बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराए गए शख्स का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।