हाथरस: 28 वर्षों से आर्म्स एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में विगत 28 वर्षों से फरार चल रहे आशानंद गंजडुंडवारा जिला एटा निवासी एक अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर जनपद हाथरस के कस्बा मेंडू में भेस बदल कर रह रहा था।