मेरठ: मेरठ के अजराड़ा में पत्थरबाजी का वीडियो वायरल, छतों से फेंकी गईं ईंटें, होमगार्ड के घर पर हमला और फायरिंग
Meerut, Meerut | May 8, 2026 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव में पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग छतों से और नीचे सड़क से एक दूसरे पर ईंटें, पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। साथ ही गाली भी दे रहे हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव में दबंगों ने एक होमगार्ड के घर पर हमला बोल दिया।