कांके: शारदा ग्लोबल स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 शारदा ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार शाम करीब चार बजे नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-बिक्री और भंडारण से होने वाले दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े दंडनीय प्रावधानों की जानकारी दी।