श्रीनगर: को-ऑपरेटिव बाजार से 22 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान हैं
श्रीनगर थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव बाजार से एक 22 वर्षीय युवक के पिछले तीन दिनों से घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक घर से गायब हो जाने से परिजन काफी चिंतित हैं। और उसकी हर जगह तलाश में जुटे हुए हैं। युवक के लापता हो जाने को जाने को लेकर परिजनों के द्वारा बुधवार को आठ बजे श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है।