रामगढ़ पचवारा: बिच्छा में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, 25 प्रकरण हुए प्राप्त, SDM ने समस्या सुनकर दिए निस्तारण के दिए निर्देश
रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिच्छा में रात्रि चौपाल एसडीएम वर्षा मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान SDM वर्षा मीणा ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। रात्रि चौपाल में बिजली पानी बंदरों का आतंक अवरुद्ध रास्ते सहित विभिन्न मुद्दे छाए रहे। इस दौरान 25 प्रकरण प्राप्त हुए।