कन्नौज: कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की डीएम ने, दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा, अन्नपूर्णा भवन, पशुपालन तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नही।