मुरैना नगर: मवासीपुरा में पुरानी रंजिश पर युवक से मारपीट, 4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मवासीपुरा की दीक्षित वाली गली में शनिवार शाम युवक से मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। फरियादी रंजीत की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात संजय, वकील, शैलू व सुनील गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया।आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर गाली-गलौज की। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।