जसवंतनगर: सैफई मार्ग पर एक घर के सामने से चोरी हुई बच्चों की साइकिल बरामद, कबाड़ी दुकानदार ने चोर का वीडियो वायरल किया
प्रदीप कुमार के घर के सामने से खड़ी बच्चों की साइकिल अज्ञात चोर उठा ले गया। चोर व्यक्ति साइकिल बेचने के लिए नगर के रामलीला मढ़ैया स्थित शांति कावड़िया की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने चोर युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद साइकिल स्वामी प्रदीप कुमार वहां पहुंचे और अपनी साइकिल पहचानकर कब्जे में लेकर पुलिस से की शिकायत।