आरा: ट्रक के रौंदने से झलकुनगर मोड़ के समीप पटना निवासी मां-बेटा की मौत पति व दूसरा बेटा जख्मी,एएएसपी के जाने के बाद हटा जाम
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के झलकुनगर मोड़ के समीप अन्यंत्रित बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में मां रूबी देवी और सात महीने के मासूम बेटा करण की मौत हो गई जबकि पति धनंजय मांझी और दो साल का बेटा चंदन जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक के चक्के का हवा खोल सड़क जाम कर दिए। एएसपी परिचय कुमार के जाने के बाद जाम हटाया गया।