सरधना: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक। पत्नी पहुंची थाने। गांव कुलंजन का मामला।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुलंजन में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की तथा उसके पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया इसके बाद थाना पहुंची पीड़िता ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।