सरधना: गांव लोईया में भैंसा बुग्गी पीछे से बाइक से टकराई, नाराज दबंगों ने भैंसा बुग्गी चालक के साथ की मारपीट
दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया में पीछे हट रही भैंसा बुग्गी पीछे खड़ी बाइक से टकरा गई, जिसे लेकर बाइक मालिक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भैंसा बुग्गी चालक मजदूर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में घायल भैंसा बुग्गी चालक ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।