महुआ में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बिजली विभाग ने जर्जर तार एवं पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति सेवा को चुस्त दुरुस्त कर दिया है शनिवार को 6:30 बजे महुआ के सिंघाड़ा में विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा बिजली के जर्जर तार को बदला जा रहा था जहां मौके पर उपस्थित विभाग के कर्मियों ने बताया कि आपूर्ति सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है