धामपुर: स्योहारा में एक अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
Dhampur, Bijnor | Jun 19, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा नगर में थाना भोजपुर के गांव गनीनगर निवासी अलीहसन ने अपने ढाई वर्षीय पुत्र अर्श को बुखार आने पर स्योहारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।