हैदरगढ़: सिद्धौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल में गिनाईं उपलब्धियां, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
बाराबंकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिद्धौर क्षेत्र के टिकरियां सैद खां गांव में एक चौपाल का आयोजन किया। यह चौपाल गांव निवासी भाजपा नेता शिवहर सिंह के आवास पर आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने गुरुवार करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को 'डबल इंजन' सरकार को कल्याणकारी बताया।