पेटरवार: जरुआटाँड़ में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत जरुआटाँड़ में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शनिवार समय लगभग साढ़े चार बजे शिलान्यास किया है। जहाँ ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे पेटरवार आवासीय कार्यालय में आयोजित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।