धौरहरा: बेलतुआ गांव पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल ने बालक की तलाश तेज करने और तेंदुए-मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बेलतुआ गांव में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल 12 वर्षीय लालमन के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया वहीं सपा नेताओं ने प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों से बालक की तलाश में तेजी लाने की मांग की।