हरदोई: देहात पुलिस ने कांवड़िए से हुई लूट के मामले में चार को गिरफ्तार किया जिसमें 3 नाबालिग,टूटी चेन,बाइक व नकदी बरामद
Hardoi, Hardoi | Aug 10, 2024 29 जुलाई की रात शहर के मुन्ने मियां चौराहा निवासी अमर गुप्ता पुत्र रविंद्र गुप्ता कांवर ले कर जलाभिषेक करने शिव मंदिर सकाहा जा रहा था,उसी बीच शाहजहांपुर रोड पर चरौली पुलिया कोतवाली देहात के पास बाइक सवारों ने रोक कर पहले हमला किया और फिर उसके पास से 19 हज़ार कैश और सोने की चैन लूट ली। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। चार गिरफ्तार हुए जिनमे तीन नाबालिग हैं।