पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा,स्वर्गीय रामविलास पासवान के साथ जो BJPने किया, वह स्वीकार नहीं
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वर्गीय रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान को लेकर अपना बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर और मूर्ति के साथ जो भाजपा ने किया था उसे भले ही चिराग पासवान भूल जाए और वह वहां हनुमान बने रहें लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।