आकाशीय बिजली गिरने से किसान युवक की हुई मौत
अमरवाड़ा के ग्राम धसनवाड़ा की घटना
अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम धसनवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान युवक की मौत हो गई
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है जहां क्षेत्र में तेज हवा तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई और इसी मौके पर खेत में मक्का बोने का कार्य कर रहे ग्राम धसनवाड़ा निवासी गंगाराम पिता धसू वर्मा खेत में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है
आपको बता दें कि इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है वहीं मृतक युवक की पत्नी और दो बेटियां हैं और परिवार काभरण पोषण करने वाला वह अकेला था अब इस घटना के बाद उनके परिवार पर वज्रपात हुआ है
#amarwaracity #explorepage✨ #instagramindia #viralreelsシ #explore
Amarwara, Chhindwara | Jun 13, 2026