महोबा: गंज गांव के एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2025 गंज गांव निवासी 50 वर्षीय राजा पुत्र मुलुआ नामक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तो वहीं जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम कराया है।