अकलतरा: कलेक्टर आकाश छिकारा ने अकलतरा ब्लॉक के कृषक पंजीयन शिविर का किया निरीक्षण
कलेक्टर आकाश छिकारा अकलतरा ब्लॉक के किरारी, नरियरा, कोटगढ़, पकरिया झूलन, में आयोजित कृषक पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्व एसडीएम, तहसीलदार को किसान पंजीयन की लगातार मॉनिटरिंग करने एवं शत प्रतिशत कृषको का पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन शिविर में पहुंचे किसानों से चर्चा की एवं किसान पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण किया।