अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में पकड़ी गई मादा मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद उसे क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया
दरअसल, पोड़ीदल्हा गांव के लोगों ने मुर्रा तालाब में मगरमच्छ देखा। इसके बाद क्रोकोडाइल पार्क की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को पकड़कर कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया है। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार गांव में है, जहां 3 सौ से भी ज्यादा मगरमच्छ है।