झाझा: नगर परिषद कार्यालय झाझा की ओर से जेसी साहा मार्ग में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान
Jhajha, Jamui | Jul 26, 2024 शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय की ओर से जेसी साहा मार्ग में सरकारी जमीन पर बने नाला के उपर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से तोड़ा गया। नप के स्वच्छता अपशिष्ट पदाधिकारी मोनिका कुमारी के द्वारा लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विधि व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस भी तैनात रही।