मालथोन: अनाज परिवहन में लापरवाही: मालथौन मंडी में खुले आसमान के नीचे भीग रहा हजारों क्विंटल अनाज
Malthon, Sagar | May 8, 2026 एक ओर सरकार किसानों की उपज का दाना-दाना खरीदने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही अन्नदाता की मेहनत पर पानी फेर रही है। स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए चना और मसूर के परिवहन में हो रही देरी के कारण हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ है