मैनपुरी: करहल में चकबंदी अधिकारी से परेशान होकर दो किसानों ने की आत्महत्या के मामले में सांसद ने DM को लिखा पत्र
करहल तहसील क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी से परेशान होकर दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी डीएम अंजनी कुमार सिंह को चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने को लेकर पत्र लिखकर जवाब मांगा है। वही सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।