औराई: खेतलपुर गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को हंसिया मारकर किया गया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को हँसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति को नाजुक स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।