बिंदकी: तपनी गांव के चारों युवकों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक दिन पहले रिंद नदी में डूबने से हुई थी मौत
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के तपनी के रहने वाले मोहम्मद हसीब, शान अहमद, शाहिद तथा अंश कुमार की एक दिन पहले रिंद नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सोमवार को सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद तपनी गांव पहुंचे तो शोक का माहौल छा गया। मोहम्मद हसीब,शान अहमद तथा शाहिद के शव को सोमवार की शाम 5 बजे दफन किया गया। अंश कुमार के शव का दाह संस्कार यमुना नदी किनारे हुआ।