Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। #DEHRADUN #UTTRAKHAND दिनांक 01-07-2026 को वादीनी श्रीमती नितिशा वत्स निवासी सिक्का किमाया ग्रीन आईटी पार्क द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि करीब 01 वर्ष पूर्व उनके द्वारा अपने घर में रखे हीरे व अन्य आभूषणों को ढूंढने का प्रयास किया गया तो वे उन्हें घर पर कहीं नहीं मिले, जिस पर उन्हें लगा कि उनके द्वारा उक्त आभूषणों को या तो अपने किसी रिश्तेदार को दे दिया है या कहीं ऐसे जगह रख दिया है जो उन्हें याद नहीं आ रहा है, किन्तु तब उन्हें बिल्कुल भी शक नहीं था कि उनके आभूषण किसी ने चुरा लिए हैं। कुछ दिन पूर्व उनके किसी परिचित द्वारा उन्हें बताया गया कि एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में हीरे का हार के साथ अपनी एक फोटो लगाई है जो उनके खोये/चोरी गए हीरे के हार से मिलता जुलता है, जिस पर उनके द्वारा उक्त फोटो को चैक किया गया तो उक्त फोटो उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला की थी तथा उसके द्वारा फोटो में पहने गये आभूषण उनके पूर्व में खोये हुए आभूषणों से हूबहू मिलते जुलते थे। उन्हें शक है कि उनकी पूर्व घरेलू सहायिका द्वारा ही उक्त आभूषणों को घर से चोरी किया गया है। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु0अ0स0: 142/2026 धारा 306 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्ता के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03/07/2026 को घटना में शामिल महिला अभियुक्ता विमला को जोहड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में चोरी किये गये हीरे व सोने के आभूषण बरामद किये गये। * पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह श्रीमती नितिशा के आईटी पार्क स्थित घर में घरेलू सहायिका का कार्य करती थी। वादिनी के घर के एक कमरे के लॉकर में काफी महंगे आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें वह अक्सर देखा करती थी, जिस कारण उसके मन में उन गहनो को चोरी कर लेने का लालच आ गया तथा करीब 01 वर्ष पूर्व उसके द्वारा मौका देखकर लॉकर से हीरे व सोने के कीमती आभूषण चुरा लिये। घर की मालकिन उस पर काफी भरोसा करती थीं, जिस कारण उन्हें उस पर शक नहीं हुआ तथा उसके द्वारा भी घर की मालकिन को अपने भरोसे में लेकर यकीन दिलाया कि उनके द्वारा उक्त गहनों को शायद कहीं अन्यत्र रख दिया है अथवा अपने किसी परिचित को दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह उक्त चोरी किए गए आभूषणों में से कुछ आभूषणों को बेचना चाहती थी लेकिन हीरे व सोने के महंगे आभूषण होने के कारण वह बिक नहीं पाए। वह अब भी लगातार उन्हें बेचने का प्रयास कर रही थी पर अचानक इतने समय बाद वह पुलिस की गिरफ्त में कैसे आई यह उसे नहीं पता। विमला पत्नी रंजीत निवासी ग्राम चकगामा, थाना पसीगमा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष हाल निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून। बरामदगी 1-हीरे का हार-01 2-सोने का लॉकेट-01 3-सोने की अंगूठी-02 4-सोने का पेंडल-01 5-मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी-01 *(बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है)* *नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 2500/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर 2- उ0नि0 अनित कुमार 3- म0उ0नि0 ज्योति पवार 4- कां0 अमित 5- कां0 मोहित 6- हे0कां0 किरण कुमार (एसओजी)

Dehradun, Dehradun | Jul 3, 2026

MORE NEWS

"हरेला पर्व के अवसर पर पार्षद विनोद पवार ने अपने क्षेत्र में भव्य आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।"

"हरेला पर्व के अवसर पर पार्षद विनोद पवार ने अपने क्षेत्र में भव्य आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।"

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

"क्या विकास के नाम पर उजड़ रहा है ऋषिकेश का हरियाली भरा भविष्य?
देखिए ग्राउंड ज़ीरो से पूरी ,
सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने विकास और पर्यावरण के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी"।

"क्या विकास के नाम पर उजड़ रहा है ऋषिकेश का हरियाली भरा भविष्य? देखिए ग्राउंड ज़ीरो से पूरी , सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय नागरिकों ने विकास और पर्यावरण के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी"।

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

Breaking News 

उत्तरकाशी 

भटवाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता 
किसी के जानमाल के नुकसान की नहीं कोई सूचना
अलर्ट पर जिला प्रशासन और आपदा टीम
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने दी जानकारी

#BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews #NewsUpdate #UttarkashiUpdate

Breaking News उत्तरकाशी भटवाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके 3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता किसी के जानमाल के नुकसान की नहीं कोई सूचना अलर्ट पर जिला प्रशासन और आपदा टीम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने दी जानकारी #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews #NewsUpdate #UttarkashiUpdate

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

*🎤 जैसमीन सैंडलस LIVE इन देहरादून! 🎶*

*कल शाम 5:30 बजे*
*📍 परेड ग्राउंड, देहरादून*

*देश की सबसे चर्चित और वायरल सिंगर्स में से एक जैसमीन सैंडलस की शानदार लाइव प्रस्तुति का आनंद लेने अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य पधारें।*

*मिलते हैं कल शाम 5:30 बजे, परेड ग्राउंड!*

*🎤 जैसमीन सैंडलस LIVE इन देहरादून! 🎶* *कल शाम 5:30 बजे* *📍 परेड ग्राउंड, देहरादून* *देश की सबसे चर्चित और वायरल सिंगर्स में से एक जैसमीन सैंडलस की शानदार लाइव प्रस्तुति का आनंद लेने अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य पधारें।* *मिलते हैं कल शाम 5:30 बजे, परेड ग्राउंड!*

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत दून पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए।
पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति या तय मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
#Dehradun #NewsMafiya #DoonPolice #Loudspeaker #NoisePollution #uttarakhand

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत दून पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए। पुलिस ने संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति या तय मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि प्रदूषण नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। #Dehradun #NewsMafiya #DoonPolice #Loudspeaker #NoisePollution #uttarakhand

Dehradun, Dehradun | Jul 16, 2026

इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। #DEHRADUN #UTTRAKHAND दिनांक 01-07-2026 को वादीनी श्रीमती नितिशा वत्स निवासी सिक्का किमाया ग्रीन आईटी पार्क द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि करीब 01 वर्ष पूर्व उनके द्वारा अपने घर में रखे हीरे व अन्य आभूषणों को ढूंढने का प्रयास किया गया तो वे उन्हें घर पर कहीं नहीं मिले, जिस पर उन्हें लगा कि उनके द्वारा उक्त आभूषणों को या तो अपने किसी रिश्तेदार को दे दिया है या कहीं ऐसे जगह रख दिया है जो उन्हें याद नहीं आ रहा है, किन्तु तब उन्हें बिल्कुल भी शक नहीं था कि उनके आभूषण किसी ने चुरा लिए हैं। कुछ दिन पूर्व उनके किसी परिचित द्वारा उन्हें बताया गया कि एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में हीरे का हार के साथ अपनी एक फोटो लगाई है जो उनके खोये/चोरी गए हीरे के हार से मिलता जुलता है, जिस पर उनके द्वारा उक्त फोटो को चैक किया गया तो उक्त फोटो उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला की थी तथा उसके द्वारा फोटो में पहने गये आभूषण उनके पूर्व में खोये हुए आभूषणों से हूबहू मिलते जुलते थे। उन्हें शक है कि उनकी पूर्व घरेलू सहायिका द्वारा ही उक्त आभूषणों को घर से चोरी किया गया है। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु0अ0स0: 142/2026 धारा 306 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्ता के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03/07/2026 को घटना में शामिल महिला अभियुक्ता विमला को जोहड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में चोरी किये गये हीरे व सोने के आभूषण बरामद किये गये। * पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह श्रीमती नितिशा के आईटी पार्क स्थित घर में घरेलू सहायिका का कार्य करती थी। वादिनी के घर के एक कमरे के लॉकर में काफी महंगे आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें वह अक्सर देखा करती थी, जिस कारण उसके मन में उन गहनो को चोरी कर लेने का लालच आ गया तथा करीब 01 वर्ष पूर्व उसके द्वारा मौका देखकर लॉकर से हीरे व सोने के कीमती आभूषण चुरा लिये। घर की मालकिन उस पर काफी भरोसा करती थीं, जिस कारण उन्हें उस पर शक नहीं हुआ तथा उसके द्वारा भी घर की मालकिन को अपने भरोसे में लेकर यकीन दिलाया कि उनके द्वारा उक्त गहनों को शायद कहीं अन्यत्र रख दिया है अथवा अपने किसी परिचित को दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह उक्त चोरी किए गए आभूषणों में से कुछ आभूषणों को बेचना चाहती थी लेकिन हीरे व सोने के महंगे आभूषण होने के कारण वह बिक नहीं पाए। वह अब भी लगातार उन्हें बेचने का प्रयास कर रही थी पर अचानक इतने समय बाद वह पुलिस की गिरफ्त में कैसे आई यह उसे नहीं पता। विमला पत्नी रंजीत निवासी ग्राम चकगामा, थाना पसीगमा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष हाल निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून। बरामदगी 1-हीरे का हार-01 2-सोने का लॉकेट-01 3-सोने की अंगूठी-02 4-सोने का पेंडल-01 5-मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी-01 *(बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है)* *नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 2500/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर 2- उ0नि0 अनित कुमार 3- म0उ0नि0 ज्योति पवार 4- कां0 अमित 5- कां0 मोहित 6- हे0कां0 किरण कुमार (एसओजी) - Dehradun News