जसवंतनगर: रेलमंडी में रेलवे फाटक के पास दुकान मालिक ने उधार न देने पर दबंगों ने दुकान को फूंका, करीब डेढ़ लाख का सामान हुआ राख
रेलवे फाटक के पास उधार में सामान देने से मना करने पर दबंगों ने लकड़ी की खोखा दुकान में आग लगा दी। डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नगला भोगाताल निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि दबंग युवक उधार मांगने आये । मना करने पर अभद्रता की और साथियों को बुलाकर पुत्र से मारपीट कर काउंटर तोड़ दिया। समझौते का दबाव बनाया और धमकी दी। लोगों ने दुकान में आग लगा दी।