पीछे से आई तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
चचेरा भाई गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लोडर में सवार दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
हथगांव थाना क्षेत्र के पूरे अधारी के पास हुआ हादसा, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी मुन्ना यादव के साथ नाजिया परवीन
फतेहपुर। जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सराय ऐरायां निवासी मोहम्मद आबिद (19 वर्ष) पुत्र लियाकत अली एवं उनके चचेरे भाई मोहम्मद फहद (20 वर्ष) पुत्र मोहम्मद वाहिद बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे हथगांव थाना क्षेत्र के पूरे अधारी के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद आबिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद फहद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लोडर में सवार दो मजदूरों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि संबंधित लोडर कौशांबी जनपद के दौलतपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने लोडर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी थी। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील
सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही किसी भी परिवार की खुशियां पलभर में छीन सकती हैं। सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। प्रशासन से भी अनुरोध है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी यातायात नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाए जाएं।
जनहित सुझाव
वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलाएं।
ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।
दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं और पुलिस को सूचना दें।
दुर्घटना संभावित मार्गों पर प्रशासन चेतावनी संकेतक एवं नियमित यातायात निगरानी सुनिश्चित करे।
👇👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #Hathgaon #RoadAccident #SultanpurGhosh #UPPolice #RoadSafety #BreakingNews #Kaushambi #TrafficSafety
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी मुन्ना यादव के साथ नाजिया परवीन
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 4 सितंबर 2026
📆 दिन: शुक्रवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696
Fatehpur, Fatehpur | Sep 4, 2026