ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 4 बाइकें बरामद
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने बाइक चोरी की घटना में शामिल सौरभ पांडेय व शिवा पाल निवासी नाजेपुर तथा गंगश्री गाँव के नफीस उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बाइकें बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की गई है।