काशी चक: दौलाचक में सेना प्रमुख ने हवलदार दीपक कुमार को देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया, मिला स्मृति चिन्ह
काशीचक प्रखंड स्थित दौलाचक निवासी दीपक कुमार को भारतीय सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया है। वे इंडियन आर्मी में सोल्जर हवलदार के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं।दीपक कुमार को देश के प्रति उनकी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से की गई उत्कृष्ट सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें सेना प्रमुख की ओर से एक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया