मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में दहेज शिकायत के बाद महिला के ट्रैक्टर में लगी आग, पीड़िता बोली- 'थाने में नहीं लिखी रिपोर्ट'
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न की शिकायत के बाद महिला के ट्रैक्टर और घरेलू सामान में आग लगाए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने दामाद पक्ष समेत कई लोगों पर साजिश रचने और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।