बरेली: 15 हजार की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, परिवार समेत पीटा; SSP बरेली से कार्रवाई की मांग
बरेली में मजदूरी के पैसे मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है, जहां चेतराम नाम के व्यक्ति ने गांव के ही रमेश और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि रमेश पर उसकी मजदूरी के करीब 15 हजार रुपये बकाया थे। जब उसने अपने मेहनत के पैसे मांगे, तो आरोपी ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज