शिवपुरी: सिरसौद क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत, किसानों को फायदा
शिवपुरी जिले के सिरसौद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम की 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र का मौसम पूरी तरह बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण वातावरण ठंडा हो गया, जिसका असर शुक्रवार सुबह