राजगढ़: राजगढ नगरपालिका क्षेत्र में राजगढ-बहल रोड ओल्ड चुंगी पर 4 फीट जलभराव, बाइक सवारों के लिए हादसे का खतरा
Rajgarh, Churu | Jun 1, 2026 ।राजगढ कस्बे में राजगढ़-बहल रोड स्थित ओल्ड चुंगी पर गंदे पानी का 4 फीट तक भराव होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।इस रूट पर ज्यादातर ग्रामीण बाइक-मोटरसाइकिल से आते-जाते हैं, और सड़क पर बने गहरे गड्ढे व जलभराव हादसों को दावत दे रहे हैं।यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामपाल डाबला ने कहा अगर कोई हादसा हुआ तो उसकी जि मेदारी पालिका की होगी।