सांगानेर: जयपुर में दोस्ती के बहाने महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
जयपुर में दोस्ती के बहाने महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को डराया धमकाया और उस पर पति को छोड़कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पिछले एक साल तक अलग-अलग होटल में ले जाकर देहशोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।