बड़ागांव धसान: समर्रा: दबंगई ने निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी: लाठी डंडों के साथ पहुंचे लोग, ट्रैक्टर से दिया धक्का,VIDEO वायरल
बड़ागांव के समर्रा गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ट्रैक्टर से तोड़ दी गई। बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडों के साथ मौके पर पहुंचे, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर लाठी डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने और बड़ागांव तहसील में दर्ज कराई है।