मिर्ज़ापुर: पड़री पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 50 लाख के अवैध गांजे के साथ पांच अंतर्जनपदीय तस्करों को किया गिरफ्तार
थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 50 लाख के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 05 शातिर अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश गया था।