मथुरा: आग में झुलसकर मां की मौत के बाद पिता की एक्सीडेंट में मौत, 7 साल की लाडली हुई अनाथ
रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। थाना हाईवे क्षेत्र की अमर कॉलोनी में कल रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अपनी 7 वर्षीय भूखी बेटी के लिए होटल से खाना पैक कराकर लौट रहे पिता को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अमर कॉलोनी निवासी संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।